हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पीडब्ल्यूडी कार्यालय का ठेकेदारों ने घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की हैं, आरोप है कि 4 दिन पहले पीडब्ल्यूडी के एई ने एक ठेकेदार से लगभग 1600000 रुपए के बिलों पर हस्ताक्षर करने की अवज में 50000 रुुपये की रिश्वत मांगी थी, ठेकेदार ने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर पीडब्ल्यूडी के एई ने ठेकेदार के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी,
कोतवाली लक्सर में ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के एई ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया था आज सभी ठेकेदार इकट्ठा होकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करने लगे उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही एई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ठेकेदार संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की होगी, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ठेकेदारों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पीडब्ल्यूडी विभाग में घूसखोरी का जो चलन है अगर उस पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, हंगामा करने वालों में देहरादून हरिद्वार रुड़की लक्सर के सभी ठेकेदार उपस्थित रहे। जिसमें ठेकेदार धर्मपाल जिला अध्यक्ष कॉन्टेक्टर संगठन हरिद्वार, सफदर अली ठेकेदार, राजकुमार ठेकेदार, नूर हसन ठेकेदार, कटार सिंह ठेकेदार, मेहरबान ठेकेदार, संदीप ठेकेदार, जाहिद ठेकेदार, इस्लाम ठेकेदार, गुलशेर ठेकेदार, मुस्तफा ठेकेदार आदि सैकड़ों ठेकेदार मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours