हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा हाल ही में गृहकर दर में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भेजे गए अपने पत्र में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। मंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बढ़ाई गई गृहकर वृद्धि से नगर वासियों के ऊपर भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही नगर निगम द्वारा रुड़की क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है तथा लोगों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है 
उसके विपरीत नगर निगम द्वारा दुगना-तिगुना हाउस टैक्स बढ़ाकर नगर की जनता पर भारी बोझ डाल दिया गया है, इससे जहां एक ओर राज्य की भाजपा की सरकार की बदनामी हो रही है वहीं दूसरी ओर नगर की जनता में रोष भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास का संदेश गांव-शहर से लेकर पूरे देश को उन्नति के नए आयाम देने का काम कर रहा है तो वहीं उनके इस प्रयास को नगर निगम द्वारा उपेक्षा कर भाजपा को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री का ध्यान दिलाया कि वह तुरंत नगर निगम के द्वारा बढ़ाई गई इस गृहकर दर को समाप्त करने का आदेश जारी करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours