हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली के अंतर्गत भिक्कमपुर पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चौकी प्रभारी आशीष शर्मा और राष्ट्रीय लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र "हरिद्वार की गूंंज" के उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा ने चौकी परिसर में फलदार पेड़ों का वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने वृक्षो का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष मनुष्य के जीवन में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं, मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड वृक्ष ग्रहण कर मनुष्य को आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं इससे हम शुद्ध वायु में सांस लेते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमारा कर्तव्य है कि वृक्ष कटान को भी रोका जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षों को ज्यादा से ज्यादा लगाया जाए, जिससे हमारी आने वाली पिढियों को शुद्ध वातावरण मिल सके। वहीं उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा ने वृक्ष और जल की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष के साथ साथ जल भी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जल के बिना जीवन नहीं है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या लगातार हमारे देश में बढ़ रही है जिसका संज्ञान हमें लेना बहुत ही जरूरी है पेयजल को जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रणाली के लिए जल और वृक्ष अधिक से अधिक बचाएं। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ीयो को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours