हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के निर्देशन में भिक्षावृत्ति अभियान में लगी टीमें पूर्ण रूप से अपने कर्तव्य को इमानदारी से निभा रही है जिसके लगातार परिणाम भी आ रहे हैं लगातार टीमें भिक्षावृत्ति में लगे और लावारिस व्यवस्था में पाए जाने वाले बच्चों को परिजनों को सौंपने या बालग्रह में भेज रही है जिससे उनका जीवन अंधकार से उजाले की ओर जा सके, इसी क्रम में भिक्षावृत्ति अभियान के तहत टीम नंबर एक के प्रभारी नंदकिशोर गवाड़ी के नेतृत्व में हर की पौड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर रहे बालक बालिकाओं का सत्यापन किया गया, जिसमें 10 बालक बालिका भिक्षा करते हुए पाए गए, सत्यापन के दौरान एक बालक लावारिस अवस्था में हर की पौड़ी से बरामद हुआ जिसे विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो बालक ने अपना नाम अजय पुत्र राजपाल उम्र 12 वर्ष निवास स्थान ग्राम फतेहगंज नई बस्ती बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया, बालक द्वारा बताया गया कि वह 3 वर्ष पहले अपने पिता के साथ हरिद्वार आया था जो कि विकलांग थे अब वह कहां है मुझे मालूम नहीं है तभी से मैं इधर उधर भटक रहा हूं बालक को संपूर्ण वैधानिक कार्यवाही अमल में लाते हुए CWC के समक्ष पेश कर बाल गृह रोशनाबाद में दाखिल कराया गया है बालक द्वारा बताए गए पते पर जानकारी ली जा रही है जिससे बालक को AHTU टीम द्वारा उसके परिजनों से मिलाया जाए और वह अपने घर जा सके। टीम में का0 राकेश ,रजनीश, आराधना, रचना मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours