हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। आज स्वच्छ गंगा अभियान की टीम द्वारा प्राचीन श्री दरिद्र भंजन घाट के आसपास क्षेत्र में दूर दूर तक फैली गंदगी को जेसीबी मंगवा कर साफ करवाया गया आपको बता दें की शहर में कई ऐसे स्थान है जहां पर गंदगी यो का अंबार लगा हुआ है,
                          देखें वीडियो
शहर में फैली गंदगी को देखते हुए स्वच्छ गंगा अभियान की टीम द्वारा स्वच्छ हरिद्वार सुंदर हरिद्वार का संकल्प लेते हुए अभियान शुरू किया है जिसमें सर्वप्रथम वह गंगा के आसपास फैली गंदगी को साफ करने का कार्य करेंगे एवं उसके पश्चात वहां पर हरियाली लाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण बी करेंगे  स्थानीय पार्षद शुभम मेंदोला का कहना है की गंगा किनारे बहुत गंदगी का अंबार लगा रहता है जिससे वहां से निकलने वाले लोगों को मजबूरन अपनी नाक पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ता है जिसको देखते हुए वह सफाई अभियान शुरुआत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे अनिमेष मैत्री का कहना है  की दरिद्र भंजन घाट के किनारे  पड़ी गंदगी  क्षेत्रवासियों के लिए घातक बीमारियों का  कारण बन रही थी जिसका निस्तारण आज स्वच्छ गंगा अभियान की टीम द्वारा कर दिया गया है वही अविनाश शास्त्री का कहना है की हरिद्वार एक धार्मिक नगरी है और मां गंगा के नाम से विख्यात है मगर मां गंगा के तटों के किनारे होने वाली गंदगी हरिद्वार शहर का गलत संदेश पर्यटकों पर जाता है जोकि काफी निंदनीय है अभियान के सदस्यों ने शहर की जनता से निवेदन किया है कि वह भी उनके साथ मिलकर इस स्वच्छता अभियान मैं भागीदारी ले और अपने शहर को साफ सुंदर और स्वच्छ रखने का संकल्प लें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours