हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66 वीं जयंती पर पौधारोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया, संत निरंकारी कार्यकर्ताओं की ओर से सरकारी अस्पताल में साफ-सफाई अभियान कर पौधे रोपे गए, जिसमें अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने संत निरंकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा पौधारोपण किया, रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66 वीं जयंती मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न पार्को एवं सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया, संत निरंकारी कार्यकर्ताओं ने पार्कों में जाकर पौधे रोपे तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली, इस मौके पर लक्सर, मसाई कला, मंगलौर, तेजूपुर मिशन के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए वृक्षारोपण किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours