हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर खुर्द गांव में अपने एक तरफा प्रेम कहानी के चलते एक युवक ने19 वर्षीय युवती की गोली मारकर सरेआम हत्या कर वारदात को अंजाम दे डाला। जब युवती गांव के चौराहे पर लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए पहुंची तो वहां पहले से ही मौके की तलाश में बैठे हुए एक तरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा, जिस पर युवती ने इंकार कर दिया,
                          देखें वीडियो
जिससे युवक आग बबूला हो गया और उसने युवती को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की, जिसका युवती ने सख्ती के साथ विरोध किया, तो युवक ने अपने साथ लाए तमंचे से युवती पर अचानक दो बार फायर झोंक दिया और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। युवती की हत्या की खबर गांव व इलाके में आग की तरह फैल गई, जैसे ही इसकी भनक मृतका युवती के परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वही इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई, तो कोतवाली पुलिस गांव में मौके पर पहुंची जहां सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जबरदस्त विरोध और गुस्सा भी झेलना पड़ा।गुस्साए लोगों ने गांव में पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह की गाड़ी का भी घेराव कर दिया, महिलाएं गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी, ग्रामीणों का गुस्सा इतना बढ़ा हुआ था कि एक बार तो पुलिस के हाथ पांव ही भूल गए लेकिन किसी तरह सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए लक्सर पुलिस द्वारा लोगों के भारी भरकम विरोध के बीच कड़ी मशक्कत करने के बाद युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है जिसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है वहीं युवती की हत्या का आरोपी मौके से फरार चल रहा है लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा जिसकी तलाश की जा रही है लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है लेकिन अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है फिलहाल युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours