हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के अजीतपुर गाँव मे नेहरू युवा मंडल अजीतपुर द्वारा उसी गांव में रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को यह संदेश दिया गया कि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी का कारण बन रही है इससे होने वाली बहुत सी हानियां हैं, जैसे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव और साथ यह संदेश भी दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण भी बहुत जरूरी है। ताकि आने वाले भविष्य के लिए जल का संचय किया जाए। किसी भी परिस्थिति में जल का दुरुपयोग ना करें। अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें और एक पेड़ अवश्य लगाएं रैली की अध्यक्षता ग्राम अजीतपुर के उपप्रधान अवधेश चौहान द्वारा की गई साथ ही नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक प्रखर कश्यप द्वारा रैली का संचालन किया गया और गांव के कुछ वरिष्ठ लोगों द्वारा रैली में सहभागिता ली गई एडवोकेट गौतम कश्यप, राहुल कश्यप, राहुल चौहान, अरविंद कश्यप, दिनेश कश्यप, वसंत कश्यप, ऋषभ चौहान, वासु चौहान और बहुत संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours