हरिद्वार की गूंज
हरिद्वार में 12 तारिक को छापे लगने के बाद भी
(ब्यूरो) हरिद्वार। हरिद्वार मे और आसपास के क्षेत्रो मे लगातार अवैध शराब का कारोबार दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है, सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हरिद्वार क्षेत्र राजीव नगर कॉलोनी, हरिद्वार, ज्वालापुर, टिबड़ी व कनखल में अवैध शराब के धन्धे से लगातार पुलिस की कमजोरी कहे या मिली भगत कहे नशेदियो का तो विकास हो रही रहा है, पुलिस यदि चाहे तो मस्जिद, मंदिर, आश्रम, मदरसो, गुरूद्वारो, चर्च आदि के द्वार के सामने से चप्पल भी नही उठा सकता है, लेकिन पता नही पुलिस अवैध शराब के कारोबार को और बिकने वाले ठिकानो पर क्यो नही अंकूश लगा पा रही है, कोई उच्च अधिकारी बता सकता है, कि क्षेत्रीय पुलिस कब अपनी कार्यप्रणाली मे सुधार करेगी, करेगी या नही या वर्तमान मे तो ऐसा ही लग रहा की पुलिस अपनी कार्यप्रणाली मे सुधार नही करना चाहती। लेकिन याद दिलवाने के बाद भी पुलिस के कानो पर समाज की जिम्मेदारी के प्रति जू तक नही रेगती है, आखिर क्या अवैध शराब के धन्धो और नशे की साम्रग्रियो के ऊपर पुलिस अंकूश नही लगा सकती है, फिलहाल तो पुलिस शायद सो रही है, यदि पुलिस जागी भी तो केवल इतनी कार्यवाही करेगी जैसे ऊँट के मुँह मे जीरा, तो समाज को ही आगे आने की जरूरत है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours