हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फुरकान अली) हरिद्वार। राष्ट्रिय हिन्दी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल एवं आई.आर.बी. द्वितीय के सौजन्य से सुरजीत सिंह पंवार (डिप्टी कमांडेंट ए टी सी), मनीषा जोशी (डिप्टी कमांडेंट IRB-2) और हरिद्वार की गूंज से गगन शर्मा द्वारा आरक्षी नौसाद को उनकी ईमानदारी हेतु पुरुस्कृत किया गया। कुछ दिन पूर्व आरक्षी नोसाद को एक ए टी एम में 5 हजार रुपये मिले थे, जो कि उन्होंने अपने सीनियर के पास जमा करा दिए थे। इस बारे में आई आर बी के सक्षम अधिकारी ने बैंक और एटीएम कंपनी से सम्पर्क करने का भी प्र्यास किया गया। उसी प्रकरण में नोसाद की ईमानदारी की हर किसी ने सराहना की। उसी के तहत एक कार्यक्रम में हरिद्वार की गूंज के सौजन्य से नोसाद को पुरुस्कृत किया गया।
यह भी पढ़िए:
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा ने वहाँ उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुवे कहा कि आप लोग धूप, बरसात, गर्मी में खड़े होकर जो समाज के लिये ततपर रहते हो उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। इस प्रकरण में नरेश जखमोला जी का योगदान भी महत्त्वपूर्ण रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours