हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर पुलिस प्रशासन तथा राजस्व विभाग किसी का भी कोई असर देखने को नही मिल रहा है आए दिन खनन माफिया बेहिचक अवैध खनन कर अपनी चांदी काट रहे हैं। लेकिन लक्सर में बैठी पुलिस और राजस्व अधिकारी इसे गोलमोल कर देते हैं ऐसा ही एक मामला लक्सर तहसील क्षेत्र के नहेंदपुर गांव के पास बाणगंगा में सामने आया है,
देखें वीडियो
जहां खनन माफिया बेखौफ होकर गंगा का सीना चीर रहे हैं और जेसीबी द्वारा दिन रात अवैध खनन कर रहे हैं लक्सर तहसील प्रशासन की बात की जाये तो तहसील प्रशासन खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है आप तस्वीरो में भी देख सकते है किस तरह ये खनन माफिया जेसीबी लगाकर रात दिन जमकर अवैध खनन कर रहे है लेकिन तहसील प्रशासन मौन बना बैठा है और खनन माफिया अवैध खनन कर राजस्व विभाग को आए दिन करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे है बताया जा रहा है कि यह खनन माफिया पटियाला के निवासी हैं जो परमिशन के नाम पर दिन रात खनन कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद लक्सर तहसील प्रशासन किस तरह से बाण गंगा मे इन खनन माफियाओं पर अंकुश लगा पाएगा या नहीं। यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है वही जब हमने लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी से बात की तो कहना है कि हमारे द्वारा कोई भी परमिशन खनन करने के लिए नहीं दी गई है। जिनके पट्टे शासन द्वारा स्वीकृत किए गए थे वह भी 30 जून 2019 शाम 5:00 बजे से उनका भी समय खत्म हो चुका है पट्टे पर रास्ता बनाने के लिए जेसीबी मशीन की परमिशन दी जाती है लेकिन आरबीएम खोजने के लिए मशीन की कोई परमिशन नहीं दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours