हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है आपको बता दें कि नाबालिक लड़की अपने मामा के यहा लक्सर क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी,
                            देखें वीडियो
नाबालिक लड़की ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मैं रात के समय 12:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी एक युवक ने मेरा मुंह दबोच कर जबरदस्ती अपने घर में ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया है। वहीं जब इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की यह मामला एक गांव का है जिस पर हमने मुकदमा दर्ज किया है उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए हमने एक पुलिस टीम वहां भेजी है शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours