हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य प्रवेश द्वार मंगलौर में सरकार द्वारा पशु वधशाला के निर्माण की अनुमति दिए जाने के बाद हिंदू संगठन व हिंदू जन समुदाय के लोग अब इसके विरोध में उतरना शुरू हो गए हैं जहां तहां लोग इसका विरोध कर रहे हैं आज इस पशु वधशाला के निर्माण का विरोध लक्सर में भी किया गया है।
                          देखें वीडियो
लक्सर में हिंदू समुदाय के लोगों ने उप जिलाधिकारी सोहन सिंह को एक ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया है। उन्होंने कहा कि इसे लक्सर हिंदू समुदाय की ओर से ज्ञापन नहीं बल्कि एक चेतावनी समझा जाए, अगर शहरी विकास मंत्री ने इस पर जल्दी ही कोई कदम नहीं उठाया और इस पशु वधशाला के निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो विशाल हिंदू समुदाय सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा, 
                           देखें वीडियो
आपको बता दें कि ज्ञापन देने वाले लोगों में ज्यादातर बीजेपी से संबंधित है इन लोगों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्दी ही इस पशु वध शाला के निर्माण पर रोक नहीं लगाई, तो बीजेपी कार्यकर्ता ही बीजेपी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी, 
                          देखें वीडियो
लेकिन देवभूमि में किसी भी हालात में पशु वधशाला का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इन लोगों ने शहरी विकास मंत्री पर अनदेखी करने का आरोप लगाया इनका कहना था कि हिंदू समुदाय के लोगों ने बीजेपी सरकार को केवल इसलिए चुना कि वह उनकी भावनाओं का ध्यान रखेगी, लेकिन अगर मौजूदा सरकार ने हिंदू समुदाय की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा तो उसे विशाल जन समुदाय के आक्रोश को झेलना पड़ेगा। जिस में अगर कोई भी खामियाजा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours