हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सन्नी तोमर) हरिद्वार। हाल ही में दिल्ली के एक मंदिर में तौडी गयी मुर्ति के विरोध में हरिद्वार के पुलजटवाड़ा पर हिन्दू रक्षा सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी और पंडित अनुज भार्गव जिला प्रवक्ता के नेतृतव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान अनुज भार्गव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को समाज और देश में कानून व्यवस्था बनाये रखने से ज्यादा वोट बैंक की चिंता है। राहुल चौधरी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्हें हिन्दुओ के हितों की कोई चिन्ता नही है। इस अवसर पर पंडित आदेश भार्गव, विरुन्त चोधरी जिला उपाध्यक्ष, नितिन चौहान  जिला मंत्री, विपिन सैनी जिला मंत्री, अर्जुन कशयप कलियर विधान सभा अध्यक्ष, शंकर शर्मा, अभिषेक कशयप,  निक्की आजाद शर्मा, सचिन चोधरी, रवि कुमार, विजय सैनी, विशाल चौधरी, राकेश लोहट, दिपक राजपूत आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours