हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव से कुछ दिन पहले किसानो की पानी की मोटर चोरी हो गई थी किसकी तहरीर किसानो ने पुलिस को दी गई थी।
उसी क्रम में लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से चोरी की दो पानी की मोटर बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र पुत्र शेर सिंह और विकास पुत्र देशराज दोनों ही कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। और एक आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश जारी है गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किए जा रहे हैं।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours