हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार काफी समय से आईडिया कंपनी द्वारा आम उपभोक्ताओं को नेटवर्किंग सुविधा सुचारू रूप से संचालित न किये जाने से नाराज़ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुरानी सब्ज़ी मंडी चौक में उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में इकट्ठा होकर आईडिया कंपनी के खिलाफ शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग को करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर आईडिया कंपनी के प्रतिकार्मक रूप से पोस्टर जलाकर आईडिया कंपनी के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। आम उपभोक्ताओं ने आईडिया कंपनी के प्रबंधन पर आरोप लगाया प्रीपेड के आम उपभोक्ताओं से एडवांस में रिचार्ज के नाम पर पैसा लिया जाता है उसके बावजूद उपभोक्ताओं को आईडिया सर्विस  काफी समय से सुविधा जनक नही मिल रही है जिससे आम उपभोक्ता अधिनियम के तहत कानूनों का उल्लंगन आईडिया कंपनी द्वारा किया जा रहा है जोकि आम उपभोक्ताओं को ठगी जैसा प्रतीत हो रहा है वहीं आईडिया कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कार्यो ने आईडिया कंपनी के 500 सिम कनेक्शन छोड़ने व बहिष्कार का एलान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा यदि आईडिया कंपनी द्वारा अपनी सर्विस आचरण में शीघ्र ही सुधार नही किया गया तो आम उपभोक्ता को साथ लेकर आईडिया कंपनी के खिलाफ व्यापक रूप से आंदोलित मुहिम चलाई जाएगी जिसमें आम उपभोक्ता आईडिया कंपनी का बहिष्कार कर दूसरी कंपनियों के सिम खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चरम सीमा पर है देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री हरिद्वार ऋषिकेश इत्यादि धार्मिक स्थलों पर अपने भ्रमण कार्यक्रम में आये हुए जिन्हें आईडिया नेटवर्क की सही सुविधा ना मिलने के कारण उनका दैनिक ऑनलाइन काम ठप पडा है। उन्होंने कहा अभी आंदोलन के प्रथम चरण में 500 लोगो ने आईडिया सिम का त्याग व बहिष्कार किया है यदि कंपनी ने सर्विस में सुधार नही किया तो दूसरे चरण में 5000 आम उपभोक्ता बहिष्कार करेंगे।व्यापारी नेता राजेश खुराना ने कहा यात्रा सीजन अपने चरणकमल पर है और दूर-दराज से तीर्थ यात्री काफी संख्या में हरिद्वार आएं पर है और आईडिया की सर्विस पैसा लेने के बावजूद भी शून्य है जोकि आम उपभोक्ताओं के अधिकारों पर उठारागात है। उन्होंने यदि एक सप्ताह के अंदर आईडिया कंपनी सर्वजेनिक रूप से अपनी सर्विस में तेज़ी नही लाती है तो आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर उपभोक्ता फॉर्म अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा और आम उपभोक्ताओं को न्यायसंगत रूप से उनके अधिकारों की पूर्ति के लिए प्रयास जारी रहंगे। मोबाइल सिम कंपनी आईडिया की खराब सर्विस के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते आम उपभोक्ता व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में ओमप्रकाश, आरएस रतूड़ी, रणजीत रावत, कुंवर सिंह मण्डवल, बिल्लू कोठियाल, संजय बंसल, राजकुमार बिहारी, धर्मेंद्र सक्सेना, रवि अरोड़ा, राजेश दुआ, सुंदरलाल, विकास कुमार, अशोक शर्मा, राजेश अरोड़ा, श्याम सिंह रावत, महेंद्र पाल, रविश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, गौरव भाटिया, कुलदीप खन्ना, दीपक कोठियाल, दीपक सूरी, मुकेश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours