हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा बच्चों में भिक्षावृत्ति को रोकने और उनको शिक्षा हेतु ऑपरेशन मुक्ति की देहरादून में शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम, जनता द्वारा बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करना है।
जैसा कि समय समय पर देखा जाता है कि कुछ अपराधी तत्वों ने बच्चों की आड़ में अपना भिक्षा का धंधा बनाया हुवा है। देहरादून के जैसे हरिद्वार में सड़क किनारे पड़े घुमन्तु लोग अपना खर्चा पूरा करने के लिये बच्चों को भीख मांगने के लिये भेजते हैं। इसी भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु ऑपरेशन मुक्ति’’ नाम से जनपद देहरादून से इसकी शुरुआत की गई।
इस ऑपरेशन मुक्ति के नॉडल अधिकारी शेखर सुयाल ने राष्ट्रीय हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS (24*7) पोर्टल के उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा को बताया कि अभी ये ट्रायल बेस पर 2 महीने के लिये देहरादून चलाया जा रहा है। जिसमे 15 लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं। अभी सर्वे में पाया गया हैं कि 292 के लगभग ऐसे बच्चे पाये गए जो भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये गए हैं। अब अगले 15 दिन में इनके परिजनों से सम्पर्क करके उन्हें समझाया जाएगा कि आप बच्चों के द्वारा भीख मंगवाकर गक्त कर रहे हो। साथ ही जनता को भी जागरूक किया जाएगा कि बच्चों को भीख न दे। साथ ही नॉडल अधिकारी शेखर ने बताया कि ये अशोक कुमार डी०जी उत्तराखंड पुलिस का एक महत्वकांक्षी अभियान है। इसको सफल बनाने हेतु कुछ एनजीओ और सामाजिक संघटनो की भी मदद ली जायेगी। उत्तराखंड पुलिस के डी०जी अशोक कुमार ने बताया कि इसके सुखद परिणाम आने के बाद इस ऑपरेशन मुक्ति पर हरिद्वार में भी काम किया जायेगा। उक्त अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करना, जनता को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करना व भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पुनर्वास करना है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours