हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। कर्तव्य प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हरिद्वार में मिस्टर एंड मिस गढ़वाल मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन कराया गया। जिसमें सैकड़ों युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के स्पॉन्सर त्रिमूर्ति ग्रुप के संचालक आशीष चौहान ने बताया की ऑडिशन के लिए गढ़वाल के युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है ।युवाओं की प्रतिभा को निखारने व अपनी संस्कृति को मॉडलिंग के जरिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।मॉडलिंग का क्षेत्र युवक युवतियों को अच्छा मुकाम दे सकता है। कर्तव्य प्रोडक्शन हाऊस के फाउंडर अनुराग वेदपाल ने बताया कि हरिद्वार के युवाओं में मॉडलिंग के प्रति जुनून है। यह जुनून अवश्य ही उन्हें अच्छा मुकाम प्रदान कर सकता है। इस उत्साह को बरकरार रखते हुए मॉडलिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया जा सकता है। ऑडिशन में हरिद्वार के 10 युवाओं व युवतियों का चयन भी किया गया फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए मॉडलिंग एक बेहतरीन जरिया है। ऑडिशन में मुख्य अतिथि त्रिमूर्ति ग्रुप के संस्थापक समर पाल सिंह चौहान ने मॉडलिंग शो का हिस्सा बनकर युवाओं में जोश का संचार किया उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत परिश्रम से ही अच्छा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने ऑडिशन में भाग लेने वाले युवक व युवतियों को मॉडलिंग की टिप्स भी प्रदान की ।मुख्य रूप से प्रतिभागियों में जितेंद्र चौहान ,अंशुल चौहान, किशन गुप्ता ,पियूष चौहान, अभिषेक वर्मा ,गौतम गोस्वामी सिद्धार्थ, आस्था कांबोज ,रश्मि बेनीवाल, प्रिंस गिरी, देवाशीष धौंधियाल अभिषेक चौधरी, अनिकेत शर्मा, साक्षी ,हिमानी, निशा ,थापा आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours