हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने उपजिलाधिकारी को व्यापार मंडल के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लक्सर शासन-प्रशासन को लक्सर की आम समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। जिसमें लक्सर की मेन समस्या लक्सर का दो भागों में बांटा होना है लक्सर में अंडर पास ना होने के कारण सैकड़ों स्कूली बच्चों व जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर लाइन को क्रॉस करके अपने कार्यों को निपटाना होता है तथा घर जाना होता है। जिस वजह से दुर्घटना की संभावना है अंडरपास की स्वीकृत भी रेल मंत्रालय द्वारा हो गई है तथा और पैसा भी मंजूर हो गया है परंतु रेलवे प्रशासन की हीला हवाली के चलते अंडर पास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है वहीं उन्होंने पत्र मे बताया की शासन-प्रशासन का यह ढुलमुल रवैया ज्यादा दिन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द अंडर पास का निर्माण कराया अन्यथा व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतर आएगा और इसके विरोध में आंदोलन करेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours