हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम का स्वच्छता के प्रति देने वाला संदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। नगर निगम की घोर लापरवाही यात्रीयों पर भारी पड़ रही है। चार धाम यात्रा सीजन में प्रशासन की अव्यवस्थाओ से फैली गंदगी के अंबारो से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालापुर, हरिद्वार मैन रास्तों से लेकर गली मोहल्लों में गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। यहां तक की मोती बाजार में इकट्ठा हुई यह गंदगी प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। वहीं सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था न होने के कारण मक्खी और मच्छर बडी मात्रा में पनप रहे हैं। मच्छरों के आतंक से स्थानी लोगों से लेकर यात्रियों का भी बुरा हाल है। इतना ही नहीं फैली गंदगी से भयंकर बीमारीयो का खतरा भी यात्रियों पर मंडरा रहा है। यात्रा सीजन ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने के बाद भी शहर में गंदगी ही गंदगी फैली हुई देखी जा सकती है। जिससे प्रशासन की घोर लापरवाही यात्रियों की आस्था पर गहरी चोट पहुंचा रही हैं। हरिद्वार धर्म नगरी आस्था का केंद्र माना जाने वाला गंदगी का अड्डा बन चुका है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours