हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 30 वर्षीय विवाहिता ने मामूली कहासुनी के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया।
देखें वीडियो
जिसको परिजन आनन-फानन में लक्सर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
देखें वीडियो
वहीं हॉस्पिटल संचालक अमित राय ने बताया कि यह महिला हमारे हॉस्पिटल में सुबह करीब 9:00 बजे लाई गई थी और 15 मिनट में ही महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब इनके पति से बात की गई तो उन्होने बताया कि हम लोगों के बीच खाने को लेकर आज सुबह मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके थोड़ी देर बाद ही मेरी पत्नी ने कुछ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई हम इसे हॉस्पिटल लेकर आए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours