हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भूपतवाला के तटबंध को दुरुस्त करवाने लाइट लगवाने ओर मार्ग का नाम बदलकर सेना मार्ग करवाने को दिया मेयर को ज्ञापन, स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट रजि के द्वारा नगर निगम हरिद्वार की महापौर अनिता शर्मा को ज्ञापन देकर दूधियाबन्ध तटबंध मार्ग की सड़क ठीक करवाने, लाइट लगवाने ओर मार्ग का नाम परिवर्तित कर सेना मार्ग रखवाने की मांग की गई है। कोषाध्यक्ष अमित सैनी ने मेयर को अवगत करवाते हुए बताया है कि पूर्व में भी काफी बार यह खबर अखबार में लगाकर पत्रकारों द्वारा इसकी जानकारी शासन प्रशासन को दी थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीधे खबर लगने के माध्यम से भी किसी ने विषय पर न तो संज्ञान लिया और न ही कोई कार्यवाही हुई जिसके चलते हमारी संस्था के द्वारा लिखित आग्रह माननीय मेयर से की गई है। ओर यह भी बताया कि यदि यह कार्य सफल हुआ तो इसका सारा श्रेय पत्रकारों को जाएगा जिनके माध्यम से मूल समस्या समक्ष आयी और उस पर अपनी तरफ से भी एक ज्ञापन भेजा गया है। मेयर अनिता शर्मा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए बताया कि मामले की mna को भेज दिया गया है जल्दी मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के माध्यम से लोगो मे युही जागरूक कर लोगो को सामने आकर समस्या बताने के लिए प्रेरित करने और नगर निगम के कंट्रोल रूम में अपनी समस्या को दर्ज करवाने के लिए +919012227006 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours