हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में राष्ट्रीय परशुराम सेना व सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान नारायण के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्म उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण भाई और नारी शक्तियां सम्मिलित हुई। भगवान परशुराम के फरसे भी लहराये गये और बेंड बाजे के साथ नाचते गाते भगवान परशुराम का जन्मदिन मनाया गया। भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि जब जब धरती पर असुर शक्ति आम इंसानों पर हावी होंगी धरती पर पाप को कम करने के लिये भगवान परशुराम अवतार लेते हैं। इस जन्मोउत्सव पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित आदेश भार्गव, प्रदेश महासचिव पंडित अनुज भार्गव, जिला अध्यक्ष उदित भारद्वाज, मोहित शर्मा, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा विकास शर्मा, नितिन शर्मा, निखिल शर्मा व विवेक शर्मा सम्मलित हुए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours