हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मंगलोर कोतवाली पुलिस ने महिला के हत्यारे को गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ली है पुलिस ने दस घंटे बाद ही घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
                        देखें वीडियो
हत्यारा कोई और नही महिला के साथ फेक्ट्री में काम करने वाला क्रमचारी नीटू ही निकला, जो हीराहेड़ी गांव का निवासी था। 
देखें वीडियो: क्या कहा हरिद्वार एसएसपी ने
रुड़की पहुंचे एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आरोपी नीटू ने नशे की हालत में महिला को फ़ैक्टरी से निकलते समय पास के जंगल मे ले गया था। जहां वो महिला से दुष्कर्म करना चाहता था महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव को फैक्ट्री के बाहर छोड़कर फरार हो गया। जिस पर पुलिस का शक और पुख्ता हो चुका था। महिला की हत्या के बाद परिजनों के साथ पहुंचे सैंकड़ो ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था और मुआवज़े की मांग पर अड़ गए थे। हंगामा बढ़ता देख मौक़े पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया, वही एसएसपी ने पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी जिसके बाद दस घंटे में ही पुलिस ने हत्यारे नीटू को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी नीटू फैक्टरी की अक्सर आती जाति महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था इसलिए उसने मौका पाकर इस महिला को जबरन सुनसान स्थान पर ले गया, जहां महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका चेहरा लहूलुहान कर दिया। जब वो अधमरी हो गई तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतज़ार कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours