हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। म०प्र० के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी द्वारा की गई घोषणा वास्तव में सराहनीय है व कलम के पुजारियों के लिए खास खबर स्वागत के योग्य है, की गई घोषणा में उल्लेख है कि यदि कोई भी व्यक्ति पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करेगा या धमकी देगा तो उस पर 50,000 रू जुर्माना व तीन वर्ष की जेल हो सकती है, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पत्रकार को किसी भी प्रकार की परेशानी सामने आती है तो वह तुरन्त संम्पर्क करें 24 घण्टे के अन्दर परेशान करने वाले आरोपी को जेल भेजा जायेगा, उन्होने सख्त लहजे में यह भी कहा कि पत्रकारों से सम्मानित भाषा में बात करें वरना परिणाम मंहगे साबित हो सकते हैं, इस प्रकार  की घोषणा वास्तव में सराहनीय है मैं अन्तर्मन से माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुये उत्तराखंड सरकार से आग्रह करता हूँ कि पत्रकारों के हित को प्राथमिकता देते हुये कड़े निर्देश जारी करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours