हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। संकट मोचन मंदिर समिति द्वारा रामनगर में 25 वां वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सुंदर कांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक बॉबी रंगीला श्यामभक्त व राजू अरोड़ा द्वारा प्रभु की महिमा का रसपान कराया गया तथा देर रात तक भजनों के माध्यम से प्रभु की लीला का वर्णन किया गया। भजनों को सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन झूमने पर मजबूर हो गए।। उत्सव में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने पूजा अर्चना की तथा भजन संध्या का आनंद लिया। समिति की ओर से गौरव गोयल को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुदर्शन मल्होत्रा,पंडित उमाकांत शर्मा, रणजीत राय मल्होत्रा, यशवंत सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा, दर्शनलाल अरोड़ा, सतीश कालरा, वेदपाल सिंह, कमल नयन शर्मा, रामलाल जुनेजा, लोकेश मनोज, नवनीत चौहान, प्रकाश चंद धीमान, चंद्र मोहन, सुखपाल मलिक, रणधीर सिंह, अनुराग गोयल, नितेश पाहवा, मनीष कुमार, प्रेम लाल शर्मा, जगदीश पाहुजा, विवेक मल्होत्रा, नरेंद्र अरोड़ा, विजय कोहली, कुश जोहर, जगदीश मेंदीरत्ता, धर्मपाल मेंदीरत्ता, गुलशन अनेजा, धर्मपाल लखानी व मोहित अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours