हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सुभाष घाट हरकी पौड़ी पर कांग्रेसीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे जिला महिला अध्यक्ष विमला पाण्ड्य ने महात्मा गांधी जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी ने कई आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को मुंह की खाने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन बहुत ही सीधा और सरल था। उन्हें अहिंसा में विश्वास था। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई बिना अस्त्र-शस्त्र के जीत कर दिखाई थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के त्याग ओर बलिदान को युगो युगो तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही सर्व समाज और देश का भला हो सकता है। इस अवसर पर रशमी गुप्ता, रिंकी, सरोज व सुषमा सहगल आदि उपस्थित रहीं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours