हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। प्रधान सम्पादक रजत चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक शहीद दिवस पर 30-01-2019 दिन बुधवार को शाम 7.00 बजे सम्पन्न हुई,
जिसमें हरिद्वार की गूंज के पत्रकार बन्धुओ ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से याचना की श्रद्धा सुमन अर्पित किये, आज शहीदी दिवस के अवसर पर क्रान्तिकारी युवा प्रधान संपादक रजत चौहान ने कहा की हर दिन बलिदानियों के कारण हम सभी को आजाद उत्तराखंड सा भारत देश मिला हम सभी उन्हे भुला कर आजादी के जश्न मनाते है, व भूल जाते है। कि ना जाने कितनी माताओं की गोद इस आजादी के लिये सूनी हुई थी। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय के लिए लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए आप सभी को पूरा भरोसा दिलाते हैं, कि हरिद्वार की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र आप सभी की आवाज को बुलन्द करने का काम कर रहा है,और करता रहेगा, परन्तु हम और आप सदैव शहीदों के बलिदान को याद रखते हुये उन्हे सच्ची श्रद्धांजली देते रहे, बस यही हमारी वफादारी का सबूत होगा, हरिद्वार की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के सभी पत्रकारगणो ने शहीदों की याद में उठाये गए इस कदम की तहे दिल से सराहना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours