हरिद्वार की गूंज (24*7)

(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति का प्रतिनिधि मण्डल ने शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा से मुलाकात की व नवोदय नगर में पेयजल आपूर्ति की असुविधाओं को बताया तथा आग्रह किया कि शीघ्र ही पेसजल व्यवस्था को निगम या जलसंस्थान को सौंपा जाय क्यों लगातार हो रहे मकानों के निर्माण के कारण भूस्वामियों को पेयजल आपूर्ति में दिक्कत होना स्वाभाविक है व जो ओवर हैंड टैंक है वह छोटा है जो कि 2006 में पुनर्वास विभाग द्वारा मात्र 200 परिवारों हेतु बनाया गया था लेकिन समय के साथ आबादी ज्यादा होने से जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, श्री शर्मा ने आस्वासन देते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र निस्तारण होगा पेयजल निगम जल्द से जल्द हस्तरातंरित करेगें, समिति की ओर से जयकिशन न्यूली, श्यामसुन्दर गुप्ता, ऐम डी शर्मा, संदीप शुक्ला, अवधेश राय, रनधीर सिंह आदि साथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours