हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ठंड लगने के मद्देनजर गत दिवस भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह को सिटी अस्पताल हरिद्वार में उपचार करने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्वस्थ होने पर डॉ. जयपाल सिंह के घर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ग्रामीण ही नहीं अनेक गणमान्य लोगों का तांता लग गया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप एवं राजनीतिक कार्यों में दिन रात की व्यस्तता के चलते उन्हें कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों ने घेर लिया था,जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।जहां चले इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई तथा डॉक्टरों द्वारा कुछ दिनों आराम करने की सलाह दी गई है।इस समय वह अपने आवास पर ही आराम कर रहे हैं तथा बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण ही नहीं बल्कि विभिन्न राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दलों के लोग उनका हालचाल जानने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।सभी लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी कर रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राव जमीर अहमद,अनूप शर्मा,अनीस गौड़,अलीम सिद्धकी व अनुराग आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours