हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह उधमनगर की अध्यक्षता में शोक सभा के दौरान भारत में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुये भारत के पराक्रमी वीरों की स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया इस मैके पर श्री सुरजीत सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री ओपी मेहता पुलिस उपाधीक्षक संचार, व पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी / तथा कर्मचारी गण मौजूद। यह संदेश पहली बार किसी ईमानदार व साहसी पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह द्वारा जनता व अधिकारियों को दिया जाना बास्तव में एक सराहनीय कदम साबित होगा क्योंकि अक्सर हम कभी आजादी की खुशियों के अतीत को भूल जाने भूल करते आये हैं लेकिन वास्तव सच्ची राष्ट्र भक्ति तभी सिद्ध होती है जब हम देश के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले शूरवीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और यही हमारी वफादारी का भी प्रमाण साबित होगा, समस्त पुलिस कर्मियो ने इस परम्परा की तहे दिल सराहना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours