हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे रोड पर तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मृत्यु हो गई है। गुलदार के हाईवे रोड पार करते हुए यह हादसा हुआ है। वाहन की जबरदस्त टक्कर से गुलदार कई फिट ऊपर उछलकर रोड किनारे जा गिरा। गुलदार की मृत्यु की सूचना पर वन कर्मियों ने आकर मृतक गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया। हाईवे पर मृतक गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे हाईवे रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बड़ी मशक्कत के साथ पुलिस प्रशासन ने लंबी कतारों में लगे जाम को खुलवाया। वन कर्मियों ने बताया की आलाधिकारीयो को मृतक गुलदार की सूचना दे दी गई है।  आगे की प्रक्रिया आदेशानुसार की जाएगी।आपको बता दें कि यह बहुमूल्य वनिये जीव जंतु क्षेत्र है। आए दिन कोई ना कोई जीव जंतु वाहनों की चपेट में आकर हादसे के शिकार हो रहा है। वन विभाग इन हादसों को रोकने में ना काम साबित हो रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours