हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद तायल का आज  रुड़की के एक अस्पताल में निधन हो गया। नब्बे वर्षीय श्री तायल विगत काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर के सभी पत्रकार जन, राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न सामाजिक शिक्षण संस्थानों के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र तायल काफी लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन के 35 वर्ष हिंदुस्तान समाचार पत्र को सेवा के रूप में दिए। वह रुड़की प्रेस क्लब के अध्यक्ष के अलावा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति वी वी गिरी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। तथा वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जगदीश नारायण सिन्हा के साथ आजादी के आंदोलन में भी कदम से कदम मिलाकर साथ रहे। उनकी विशेषता रही की उन्होंने कभी कोई सरकारी सुविधा प्राप्त नहीं की तथा अपना साधारण सा जीवन व्यतीत किया। श्री तायल नगर की विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा शिक्षण संस्थानों एवं गौशाला सभा से जुड़कर भी सदैव अपनी सेवाएं देते रहे। उनके निधन का समाचार सुनकर आज पूरा नगर शोक की लहर में डूब गया तथा उनके अंतिम दर्शन के लिए नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे तथा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, अहमद भारती, डॉ.योगेंद्रनाथ अरुण शर्मा, मनोज अग्रवाल, अनिल गोयल, शायर अफजल मंगलौरी, शिवकुमार चौहान, रामकुमार शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, शेखर सिंघल, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, सुधीर तायल, गौरव गोयल, सुनील तायल ममता शर्मा एडवोकेट, पंकज सोनकर, चंद्रभान, सैयद नफीस, प्रमोद गोयल, डॉ.रकम सिंह, अनूप शर्मा तथा इमरान देशभक्त आदि अनेक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours