हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम मसाई कला में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान  के माध्यम से ज्ञान चौपाली की महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार हेतु लोन मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण ली हुई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं स्वरोजगार हेतु 20 महिलाओं ने लोन के फार्म भरे पंजाब नेशनल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था के डायरेक्टर श्री प्रदीप गुप्ता जी ने सभी महिलाओं को मुद्रा योजना के लाभ एवं उस पर देने वाले ब्याज की जानकारी दी उसके बाद 20 महिलाओं ने स्वरोजगार हेतु लोन लेने का आवेदन किया इस लोन को मिलने के बाद यह महिलाएं अपने स्वरोजगार के लिए कुछ रोजगार का कार्य शुरू करेंगे इन महिलाओं को तारा अक्षर कार्यक्रम के दौरान साक्षर किया गया है उसके बाद तारा अक्षर कार्यक्रम के अधिकारियों के द्वारा पीएनबी आरसेटी से प्रशिक्षण की गुजारिश कर महिलाओं को सिलाई, बैग एवं मोमबत्ती का 10  दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर तारा अक्षर कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजीव पांडे ने पीएनबी आरसीटी की ओर से आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया एवं महिलाओं को लोन देने हेतु उनका धन्यवाद दिया इस अवसर पर पीएनबी की और से गीता कपूर, राव साकिब, तारा अक्षर कार्यक्रम की ओर से पारस सैनी, राव तालिब, राव अम्मार, विशाल, रविंदर, सुदीक्षा एवं गांव के सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours