हरिद्वार की गूंज (24*7)

  • (शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। भा०ज०पा० के पार्षद वार्ड नंबर 52 से भारी मतो से जीत हाँसिल करने वाले सुनील कुमार पाण्डेय ने वार्ड की जनता की शिकायत पर कहा कि वार्ड में किसी भी प्रकार से अवैध शराब बिक्री नहीं होने दी जायेगी उन्होने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर समस्या है व सोचनीय भी है कि विष्णु लोक कॉलोनी में शराब की सरकारी दुकान ना होने पर भी अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम नहीं लग सकी जिसमें पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है वैसे भी हरिद्वार एक ऐतिहासिक धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन इस धर्म नगरी में अधर्मी कार्यों का होना वास्तव में एक गंम्भीर समस्या है जिससे हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है इसलिए हमें इसपर पाबंदी लगाना आवश्यक हो गया है, श्री पाण्डेय ने कहा कि इस संम्बध में सर्व प्रथम पुलिस के हाई कमान से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करवाने को प्राथमिकता देंगे, उन्होने कहा कि तेज तर्रार एसएसपी रिधिमा अग्रवाल से इस आशय में बात करेगें ताकि इस अवैध धंधे पर रोक लग सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours