हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। दहेज हत्या के आरोपी गिरफ्तार ना होने पर मृतिका की माँ व भाई ने एसएसपी रिधिमा अग्रवाल से गिरफ्तारी की मांग की, ज्वालापुर मोहल्ला मैदानीयान निवासी मनोज के साथ हेत्तमपुर रोशनाबाद निवासी चॉदमल ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी विगत करीब 9 माह पूर्व की थी दिनांक 20-11-2018 को दहेज को लेकर पति सास ननदों द्वारा जहर खिला कर प्रियंका की हत्या कर दी थी इस आशय से संबंधित प्रार्थना पत्र ज्वालापुर कोतवाली में दिनॉक 23-11-2018 को मृतिका के भाई पुरुषोत्तम द्वारा दिया गया था परिणाम स्वरूप मुकदमा अपराध संख्या 956/2018 के अन्तर्गत धारा 304 बी दहेज अधिनियम के अनुसार दर्ज किया गया था, परन्तु अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना हो पाने के कारण पीड़ित पक्ष अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी रिधिमा अग्रवाल से अपनी आप बीती सुनाई व शीध्र आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर एसएसपी ने उन्हें पूर्ण आस्वासन दिया कि आरोपी पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकते वे चाहें जितनी भी चालाकी से काम लें वे शीघ्र ही गिरफ्तार होगें, राष्ट्रीय राजीव गांधी सेना के जिला अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि एक ओर सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आरोपी खुलेआम बेधड़क घूम रहे हैं दहेज की बलिवेदी पर यूँ ही कब तक विवाहित महिलाओं कुर्बानियॉ होती रहेंगी? वीर प्रताप जिला महासचिव राजीव गांधी सेना कांग्रेस ने कहा की आरोपी गिरफ्तार होना चाहिए व पीड़ित पक्ष को पूर्ण रूप से न्याय मिलना आवश्यक है, जिला उपाध्यक्ष रा.रा. गाँन्धी सेना निजाम पठान ने कहा कि एसएसपी महोदया की ओर से मिले आस्वासन पर हमें पूरा भरोसा है व आरोपी गिरफ्तार अवस्य होगें क्योंकि एसएसपी एक तेज तर्रार अफसर हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours