हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में हो रही लूट, चोरी, टप्पेबाजी घटनाओं के दृष्टिगत अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मनोज कत्याल तथा क्षेत्र अधिकारी मंगलोर के निर्देशन में मंगलौर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार तथा रविंद्र कुमार प्रभारी सीआईयू रुड़की के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर रात्रि लगभग 4:25 पर रिलायंस पैट्रोल पंप मजार के पास स्थित हथियारबंद बदमाश किसी अपराध को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रहे हैं कि सूचना पर। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी कर सद्दाम उर्फ मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला कटहडा थाना मंगलोर, कंवरपाल पुत्र नेत्रपाल निवासी टिकोला कला थाना मंगलौर ओर नईम कुरैशी पुत्र मो.यूसुफ निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 32 बोर पिस्टल, एक तमंचा 115 बोर, और जिंदा कस्तूर पुलिस ने बरामद की है। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि अपने साथी नईम कुरैशी के साथ मिलकर हरचंदपुर निजामपुर के पास रजवाहे पर एक व्यक्ति से लूटपाट की, तासीपुर वाले रास्ते पर एक अन्य व्यक्ति से बैग व मोबाइल छीना, भगवानपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस से पैसे लूटे तथा झबरेड़ा क्षेत्र में कोरियर वाले के साथ लूटपाट की थी। शातिर अपराधी हथियारों के बल पर लूट पात की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। जनता में खौफ पैदा करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस प्रशंसा का भी माहौल बना हुआ है। सद्दाम उर्फ मुरसलीन के खिलाफ मंगलौर तथा झबरेड़ा थाने में विभिन्न संगीन धाराओं में भी मुकदमे पंजीकरण है। पुलिस टीम में व० उ० नि० अजय कुमार जाटव, उ० नि० पुष्पेंद्र सिंह, उ० नि० भगवान महर, उ० नि० लोकपाल परमार, उ०नि० मनोज कुमार, उ०नि० रविंद्र कुमार सीआईयू प्रभारी रुड़की, विवेक, प्रकाश, सोहन मेहरा, लाल सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours