हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादरपुर जट में ओजस हॉस्पिटल ज्वालापुर के सौजन्य से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विद्यालय द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देने हेतु समय-समय पर इस तरह के कैंप इसलिए कराये जाते हैं जो समय, पैसे और अन्य सुविधाओं के अभाव में अपने स्वास्थ्य लाभ नही ले पाते है। ख़ुशी की बात है कि इससे सभी क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, कैंप संयोजक डा नूतन अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया टाइफाइड और त्वचा संबंधी तथा स्त्री रोग की संख्या बढ़ रही है इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव और साफ-सफाई की कमी है। कैम्प के माध्यम से निशुल्क जांच के साथ-साथ मरीजों को अन्य आवश्यक जानकारी देकर  जागरूक भी किया जा रहा है। डा नूतन अग्रवाल ने सहयोग करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य और सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।  सहयोग करने वालों में अजय यादव , चीनू चौधरी, चरण सिंह, जिवेद्र तोमर, रमेश चंद शर्मा, विकास यादव, सोहनवीर पाल , ग्राम प्रधान विकास कुमार आदि ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में सचिन सैनी, रागिनी अग्रवाल, डा अभिषेक, डा निरंजन, मनीष, खुशबू, कहकशा, सबिया, सोनिया, नितिन आदि रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours