हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के आदेश अनुसार फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कलियर थाना पुलिस ने 6/4/2018 की रात्रि मे ग्राम हद्दीपुर चौराहे पर फैजान अली पुत्र शहीद निवासी मानुबास की अली टेलीकार्म नाम की मोबाइल शॉप तथा अशोक कुमार पुत्र मंगत राम निवासी हद्दीपुर थाना पिरान कलियर की दूध डेरी से नगदी, मोबाइल फोन, इनवर्टर बैटरी आदि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी को धर दबोचा है। पिरान कलियर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की अलग अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी कलियर उर्स में झुले ग्राउंड की ओर है। थानाध्यक्ष ने मुखबीर की निशानदेही पर पुलिस टीम गठित कर झुलो की और घेराबंदी कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ इरफान पुत्र असगर निवासी शेखपुरा थाना सहारनपुर के रूप में हुई है। इरफान की निशानदेही पर शेखपुरा घर से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मोनू उर्फ इरफान का पहले भी अपराधिक इतिहास रह चुका है। शातिर इरफान अपराध करने से पहले दुकान, मकानों की रेंकी कर लोहे की बारी तथा पेचकस आदि से शटर, दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आपको बता दें कि दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में चौकी इमली खेड़ा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकरण किया गया था। पुलिस ने सोनू कुमार उर्फ सोनी उर्फ शिवा पुत्र नथलूराम निवासी संतागढ़ थाना देहात सहारनपुर, अमरीश कुमार उर्फ काका पुत्र त्रृषिपाल निवासी टाटापट्टी थाना भगवानपुर तथा मोनू उर्फ इरफान पुत्र असगर निवासी शेखपुरा थाना देहात सहारनपुर द्वारा चोरी करना प्रकाश में आया था। अपराधिओ द्वारा चोरी किए गए मोबाइल फोन को संदीप पुत्र रोशनलाल निवासी निवादा फतेहपुर को बेचे गए थे। पुलिस ने 13/06/2018 को अमरीश कुमार उर्फ काका, सोनू कुमार उर्फ सोनी उर्फ शिवा और संदीप को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। तभी से मोनू उर्फ इरफान लगातार जगह बदल बदल कर फरार चल रहा था। पुलिस ने शातिर अपराधी इरफान पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस टीम में पिरान कलियर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उ० नि० कुंवरराम आर्य, उ० नि० नीरज मेहरा, अहसान अली सैफी, अकबर अली, दीपक रावत मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours