हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली अंतर्गत टाण्डा महतोली गाँव में पति पत्नी के बीच किन्ही कारणों से विवाद हुवा। पत्नी का पति पर मार पीट करने का आरोप था।  साथ ही गांव में श्मशान घाट की भूमि को लेकर ग्रामीणों में विवाद को समाप्त करने के लिए रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी बचकोटी घटना स्थल पर पहुंचे। इन दोनों मामलों में विशेष बात जो रही वो थी किसी एस आई का तुरन्त मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन लेना। जो कि समाज मे अपराध, दुर्घटनाओं और बड़ी घटना होने पर अंकुश लगाता है। फिल्मो में अक्सर दिखाया जाता है कि जब घटना घट जाती है तब सायरन बजाते हुवे पुलिस आती है। मगर ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही अपने व्यक्तिगत और अन्ये कार्यो को छोड़कर तुरन्त कम से कम समय मे घटना स्थल पर पहुचने का प्रयास करे। साम्प्रदायिक दंगा हो या कोई भी बड़ी घटना तब बड़ी बनती है जब किन्ही कारणों से उन्हें समय रहते रोकने हेतु सार्थक प्रयास न किये जाय। किसी भी राज्य में शांति बनाए रखने के लिये वर्तमान में एन के बचकोटी जैसे युवा,  एक्टिव और प्रतिभावान पुलिस अधिकारियों की सख्त जरूरत है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours