हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। समाजसेवी भोला शर्मा ने हरिद्वार में सर्वप्रथम महिला मेयर अनिता शर्मा ओर उनके पति अशोक शर्मा को भारी मतों से जितने की बधाई देते हुए कहा कि पहली बार नगर निगम हरिद्वार में महिला कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा मेयर बनी है। हरिद्वार की जनता आशा करती है। कि हरिद्वार में विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता कई वर्षों से समस्याओं से जूझ रही थी। भाजपा कार्यकाल में शहर की जनता गली मोहल्ले की सड़कें, लाईटे, सिविर लाईन, लिकीज और पानी की समस्या से लगातार परेशान थी। उन्होंने कहा की जनता ने बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस पर विश्वास जमाते हुए भारी मतों से जीत दिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी को नगर निगम में मेयर पद के रूप में भेजी है। जनता नवनियुक्त मेयर से आशा करती है। कि जनता की समस्याओं का निस्तारण करना मेयर का पहला कर्तव्य होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours