हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ. आरिफ) हरिद्वार। मौत का टांडव खेलने वाला गजराज आखिरकार बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्त में कैद हो गया है। गजराज को पकड़ने के लिए कई दिनो से टीम अपना लगातार प्रयास कर रही थी। आखिर सुबह 9 बजे गजराज को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आपको बता दें कि लगभग 15 दिनों से टिबडी क्षेत्र में गजराज की दस्तक से टिबड़ी कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। गजराज जंगल से किसी भी समय आकर मौत के टांडव का खेल खेलने लगता था। गजराज ने पूर्व में भी बीएचईएल सेवा नियुक्त व्यक्ति को सुबह के समय अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया था। टिबड़ी में हफ्ते में लगने वाली साप्ताहिक पीठ भी दहशत की भेट चढ़ हुई थी। गजराज के खौफ से कोई भी दुकानदार पीठ में अपनी दुकान लगाने नहीं आ रहा था। टिबड़ी कॉलोनीवासी गजराज के मौत के तांडव से घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे थे। जहां गजराज के पकड़े जाने से टिबडी कॉलोनी वासियों को सांंस राहत मिली है। वहीं प्रशासन की मेहनत ने आतंकी गजराज को धर दबोचा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours