हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार।

नियम के अनुसार अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आज नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है की नाले के ऊपर व्यापारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया है। प्रशासन धूप व वर्षा से बचने के लिए व्यापारियों को ढाई फीट का छज्जा लगाने दे और साथ ही व्यापारियों का कहना है की हरिद्वार में कुछ धर्मशाला है जो की 100 से 150 वर्ष पुरानी है यदि प्रशासन इन पर जेसीबी से कार्रवाई करता है तो नुकसान अधिक होने की संभावना है। व्यापारियों का यह भी कहना है कि प्रशासन के साथ उनकी यह वार्ता हुई थी के नाले से नाला व्यापारी प्रशासन को खाली देंगे लेकिन नगर आयुक्त ने बताया की नाले से नाला नपाई होने के बाद जो भी सरकारी जमीन होगी उनको खाली कराया जाएगा। व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाए की वह नपाई का काम सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। काली कमली धर्मशाला से आगे एक ही तरफ से निशान लगाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने निशान लगाने का काम रोक दिया है।
ज्ञापन देने वालों में संजीव नैय्यर, राकेश बजरंगी, संजय त्रिवाल, सुरेश गुलाटी, अंशुल श्रीकुंज, आशु, राजकुमार गुप्ता, अमन शर्मा, शुभम अग्रवाल, शिव कुमार कश्यप व अन्य व्यापारी नेता शामिल हुए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours