हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत कई दिनों से 
शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बिंदाल पुल के आस पास छोटे छोटे बच्चो द्वारा बिंदाल बस्ती में रहने वाले लोग पूड़ियों में गांजा भरकर बच्चो के माध्यम से बिकवा रहे हैं, इस संबंध में थाना स्तर से उक्त गतिविधियों की रोकथाम हेतु बिंदाल बस्ती व पुल के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई गई, तथा प्राइवेट वस्त्रो में भी पुलिस को लगाया गया, तथा उक्त तथ्यों के सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया को भी अवगत कराया गया, जिस पर उक्त तथ्यों को अति संवेदनशील मानते हुए वर्तमान में चलाए जा रहे नशा पीने, पिलाने व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत उक्त बिंदाल बस्ती में पूर्व में नशे के विरुद्ध बस्ती बालों को एक कॉम्पैन चलाकर नशे के दुष्परिणामो से अवगत कराया था जिसके फलस्वरूप भी बिंदाल बस्ती के लोगो मे कोई प्रभाव परिलक्षित नही हुआ, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक महोदया के आदेशानुर आज दिनाँक 16 अक्टूबर 2018 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक व व0उप0निरीक्षक के नेतृत्व में समस्त चौकी प्रभारी व उप0निरीक्षक गण मय फ़ोर्स के बिंदाल बस्ती में सघन चैकिंग/फ्रस्किंग अभियान चलाया गया, तथा एक एक घर की सघन चैकिंग की गई, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति द्वारा जिसके हाथ मे सफेद रंग का बैग है, तेजी से भागने का प्रयास करने लगा  जिसको तभी दौड़कर मोके पर ही पकड़ लिया, जिसकी तलाशी पर इसके कब्जे से अवैध गांजा/ भांग पत्ती तथा 2 लाख 20 हज़ार रुपये नगद बरामद हुए, इसके विरुद्ध आवकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा इसके अलावा अन्य चार पुरुष व महिलाओ का नशे की अल्प मात्रा के इश्तेमाल करने व रखने के जुर्म में पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर निजी मुचलके पर उचित हिदायत कर छोड़ा गया है। पुलिस की इस कार्यवाही की आस पास के लोगो द्वारा प्रंशनशा की गई हैं। अभियुक्त को आज मान0 न्यायालय पेश किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*
------------------------------
अनिल साहनी पुत्र हरि साहनी नि0 बिंदाल मलिन बस्ती, बिंदाल पुल के पास देहरादून। उम्र करीब 26 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*
---------------------------------
1-  1 किलो भांग पत्ती
2-  2,20,380 रुपये नगद(भांग पत्ती/गांजा बेचकर अर्जित)

            *अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, इसके रिश्तेदार बिंदाल मलिन बस्ती में रहते हैं, उनके साथ ही यहां रहता है, करीब दो साल से रह रहा है, मजदूरी का काम करता है, चूंकि मजदूरी से ज्यादा पैसा न कमा पाने के कारण और लोगो की तरहा थोड़ी थोड़ी मात्रा में गांजा/ भांग पत्ती सहारनपुर से खरीदकर अपने रिश्तेदारों के बच्चो के माध्यम से बिंदाल पुल व आस पास सुबह व शाम को विकवाने लगा, और बदले में बच्चे को कुछ लालच दे देता था, चूंकि बच्चो पर कोई शक न करे, तथा पुलिस भी बच्चो को न पकड़ सके, छोटे बच्चे 6 से 10 वर्ष के बच्चो से यह काम करता था, और जब ज्यादा पैसे इकट्ठे हुए तो यह उनको बिहार दे आता था, आज जब इसको पता चला कि पुलिस की छापेमारी चल रही है तो, यह इसी काम से अर्जित सारे रुपये व भाग पत्ती को लेकर बिहार भागने के लिए निकला था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इसके द्वारा छोटे छोटे रूप में भागपत्ति व गांजा की विक्री कर रुपया इकट्ठा किया है, तथा इसके द्वारा अन्य बस्ती के नशा बेचने व विकवाने वालो के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है, तथा कुछ महिलाए जो नशा बेचने का काम करती व करवाती है उनके संबंध में भी जानकारी दी गयी हैं, जिसका परीक्षण/विश्लेषण कर विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

*नोट- अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours