हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विलासपुर (छत्तीसगढ़) महोदय द्वारा एक पत्र बाबत आरोपी बबला उर्फ अमित सिंह ठाकुर पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिंह नि0 S. M. I. G.- 20 पारिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर बिलासपुर (छत्तीसगढ़)  के विरुद्ध थाना सिविल लाइन बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक्सटॉर्शन, धोकाधड़ी, कर्ज़ा एक्ट के अंतर्गत करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है, तथा उक्त अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है, आरोप का अभी का लोकेशन देहरादून में होना पाया गया है। आरोपी की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(1)झ के अंतर्गत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रतिवेदन अपेक्षा सहित फैक्स के माध्यम से प्राप्त हुआ तथा वहाँ से साइबर सेल व क्राइम ब्रांच के चार सदस्य टीम को भी देहरादून के लिए रवाना किया गया। विगत दिनों में बाहरी राज्यो/ जनपदों के शातिर अभियुक्तो द्वारा देहरसदुं में आकर छिपने जैसे मामलों के प्रकाश में आने के कारण उक्त मामले को भी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अति संवेदनशीलता से लेते हुए , उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु व0उप0निरीक्षक  कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, साइबर सेल व क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम से संपर्क कर उक्त आरोपी के संबंध में जानकारी ली गयी व फ़ोटो भी लिया गया, आरोपी के फोटो को लोकल पुलिस सूत्रों को दिखाकर तलाश हेतु लगाया गया, इसी क्रम में कल दिनाँक 15 अक्टूबर 2018 की रात्रि को पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि उक्त अभियुक्त पिछले 4 दिन से होटल  gallaxy में रुका हुआ है, इसी दौरान बिलासपुर क्राइम ब्रांच की टीम भी देहरादून पहुची उनको साथ लेकर होटल गलेक्सी की और चले तो जैन धर्मशाला के बराबर वाली गली में एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम ने पहचान लिया और उसको वही आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। क्राइम ब्रांच बिलासपुर टीम आज अभियुक्त को मान0 न्यायालय पेश कर  ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ रवाना किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*
------------------------------
बबला उर्फ अमित सिंह ठाकुर पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिंह नि0 S M I G -20 पारिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर बिलासपुर, छत्तीसगढ़ । उम्र 42 वर्ष।

*अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि यह उक्त पते का मूल निवासी हैं तथा इंटर पढ़ा लिखा है, ठेकेदारी, ट्रांसपोर्ट आदि का व्यवसाय करता है, अधिक पैसा कमाने के लालच में लोगो को कर्ज पर पैसा देकर मोटा व्याज लेना शुरू किया, इसके बाद कर्जदारों द्वारा पैसा वापस न होनेपर उनको धमकियां देना तथा जबरन पैसा बसूलने लगा। तथा प्रॉपर्टी डीलिंग भी करने लगा जिसमे के प्रॉपर्टी में धोकाधड़ी भी की गई है। अभियुक्त अत्यंत शातिर प्रबत्ति का है, यह पुलिस को चकमा देकर छत्तीसगढ़ से करीब 4 दिन पहले दिल्ली आया उसके बाद यह देहरादून छिपने के लिए आ गया, देहरादून में छिपने का कारण पूछने पर इसने बताया कि यह टूरिस्ट पैलेस होने के कारण यहां छुपने में आसानी होती हैं, इसलिए देहरादून अस गया था कि पकड़ा गया। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्ति के मात्र 6 घंटे में उक्त अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।*

*आपराधिक इतिहास*
--------------------------------
1. Cr.no. 372/2018 u/s 384 ipc, 3, 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937
2. Cr. No. 742/18 u/s ----do----
3. Cr. No. 744/18 u/s 420 ipc
4. Cr. No. 371/18 294, 506b, 384, 447 ipc
5. Cr.no. 724/18 u/s 384 ipc, 3/4 कर्ज़ा एक्ट
6. Cr. No. 829/18 u/s 420, 467, 468, 371, 472, 120 b, 211, 34 ipc

*पुलिस टीम*
-------------------
व0उप0निरी0 अशोक राठौड़
कानि0 लोकेंद्र उनियाल
कानि0 अरशद अली
कानि0 प्रमोद व आशीष sog देहरादून
बिलासपुर टीम-
साइबर सेल प्रभारी उप0निरी0 प्रभाकर तिवारी
हे0कानि0 अशोक चौरसिया
कानि0 विकास यादव
कानि0 वीरेंद्र शाहू

*नोट अभियुक्त को आज ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours