हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ.आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी दीपक रावत के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को ज्ञापन प्रेषित कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विषय में हरिद्वार के सांसद की उपस्थिति में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता को तत्काल गिरफ्तार कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय को थाना कोतवाली लक्सर में भाजपा विधायक के खिलाफ दी गई तहरीर पर अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने की जानकारी भी दी गई हैं। आपको बतादे कि हाॅल मे  ग्राम स्वराज पदयात्रा के कार्यक्रम मे सांसद रमेश निशंक की उपस्थित मे लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा वार करते हुए। राहुल गांधी को पप्पू का ढक्कन ओर पागल करार दिया था। विधायक की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। लेकिन विधायक के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर घटना से अवगत कराया गया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव संजय सैनी, महानगर मुख्य संगठक नितिन कौशिक, जिला संगठक मनोहर भट्ट, महिला संगठक मंजू रानी, युवा महिला संगठक नीलम शर्मा, सचिन लुतिया, बीनू रोड, शाहिद रावत, फारूक अली, डॉ0 जमशेद, मोहन सैनी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours