हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नये एसएसपी रिद्धिमा अग्रवाल के दिशा निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर के चेतक 21 ने आज शहर में कई जगह संदेहपूर्ण वाहनों की आई डी और आवश्यक कागजात चेक किए। एक्सिस बैंक हरिद्वार के बाहर देवेंद्र कुमार ने अपने सहयोगी आलोक नेगी के साथ स्कूटी,बाइके आदि वाहनों के कागजात देखे। देवेंद्र ने बताया कि  शहर में वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरु किया गया है। वाहनों चालकों से पुलिस विभाग का अनुरोध है कि वो अपने वाहन के साथ आवश्यक दस्तावेज साथ रखकर चले। जिन लोगो ने किसी से पुराना वाहन खरीदा हो वह समय पर उस वाहन को आरटीओ विभाग में जाकर अपने नाम करा कर असुविधा से बचे। कई बार देखा जाता है कि वाहन पर फाइनेंस बाकी था आदि कई विवाद शेष रह जाते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours