हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम चुना
व की कांग्रेस मेयर पद प्रत्याशी अनीता शर्मा, पति पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कनखल स्थित कृष्णा नगर में मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का फूल मालाएं पहना कर जबरदस्त स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता से किए हुए वादे नहीं निभाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने किए वादों को आज तक नहीं निभाया है। उन्होंने कहा था। कि अच्छे दिन आएंगे, सर्व समाज का भला होगा, रोजगार बढ़ेगा, विदेशों से काला धन आएगा। उन्होंने कहा मैं भाजपा के नेताओं से पूछना चाहता हूं। क्या अच्छे दिन आए हैं। समाज का भला हुआ है। युवाओं को रोजगार मिला है। विदेशों से काला धन आया है। सर्व समाज के लोगों का भला हुआ है नहीं। भाजपा के जनता से किये हुए वादे सब झूठे हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने नोटबंदी कर गरीब जनता को मरने का काम किया। युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकने का काम भाजपा ने किया। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा क्या मोदी जी अच्छे दिन इन्हीं को कहा जाता है। अब जनता भाजपा की नीतियों को समझ गई है। लोकसभा चुनाव में जनता इन सत्ता के लोभीयो को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। और एक बार फिर देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलानी होगी। जिससे सर्व समाज का भला ओर नगर निगम हरिद्वार मे विकास हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरीष कुमार, पूर्व विधायक हाजी तसलीम, पूनम भगत, धर्मपाल सिंह, सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, संजय पालीवाल, संजय अग्रवाल, शाहनवाज, शहाबुद्दीन अंसारी, मेहरबान खान, यशपाल राणा, दिनेश शर्मा, राम सिंह सैनी, सलीम खान, विकास चौधरी आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम चुना



Post A Comment:
0 comments so far,add yours