हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के ग्राम पंचायत कटार पुर के जियापोता गाँव में कुछ उद्रवियो द्वारा संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा को खंडित किया गया जिसके कारण वहाँ स्थानीय लोगो और भीम आर्मी से जुड़े सदस्यों में भारी रोष देखा गया। कनखल थानाध्यक्ष ओमकार भूषण, चौकी प्रभारी जगजीतपुर, सी ओ कनखल और एस डी एम मनीष कुमार मौके पर पहुंच कर सूझबूझ से काम लेकर लोगों को समझाया। इस सम्बंध में पुलिस कप्तान रिद्धिमा अग्रवाल को घटना के बारे में अवगत कराया गया। जो मूर्ति खंडित की गई थी उसको थाना अध्यक्ष कनखल, एस डी एम, सी ओ कनखल ने माननीय भीमराव अंबेडकर जी की नई मूर्ति मंगवाई और विधि विधान के द्वारा उसे फिर स्थापित किया गया। वहां मौजूद ग्रामवासी पूर्व प्रधान कृष्ण पाल सिंह, अर्जुन संदीप चंद किरण बालचंद सोनू , जितेंद्र,  ग्राम प्रधान नूतन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग और अन्य संसाधनों की मदद से समाज का माहौल खराब करने वालो उपद्रवियों की खोज कर उनको ऐसी सजा दी जायेगी जिससे कोई ऐसा दुःसाहस न कर सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours