हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) झबरेड़ा। ट्रैक्टर ट्राली एवं बाइक की भिड़ंत से झबरेड़ा निवासी सदाकत घायल हो गए थे घायल होने के बाद घटना स्थल से गायब हुए घायल सदाकत ओर उसकी बाईक को पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद कर लिया ओर पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मौहल्ला तेलियान कस्बा झबरेड़ा निवासी सदाकत (27) कबाड़ी का कार्य करता हैं। सोमवार की देर रात्रि 9 बजे के करीब सदाकत अपनी बाईक पर सवार होकर भलस्वागाज के रास्ते घर लौट रहा था। जैसे ही सदाकत भलस्वागाज व पावटी के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आई लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सदाकत गम्भीर रुप से घायल हो गया था। घटना को अंजाम देकर ट्राली चालक का संतुलन बिगड़ गया था। जिसे पास में ही पेड़ काट रहे लोगों ने निकलवा दिया था, लेकिन चंद मिनट बाद ही भलस्वागाज की ओर से दो बाईक व एक कार घटनास्थल पर आकर रुकी थी और घायल सदाकत व उसकी बाईक को अपने साथ लेकर फरार हो गई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह सदाकत का शव उत्तर प्रदेश के मुग़लखेड़ा चौकी क्षेत्र व उसकी बाईक सेवपुर गाँव (उत्तर प्रदेश) के तालाब से बरामद की गईं है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगो की मदद करने वाले मानकपुर निवासी कुलदीप व संजय तथा भलस्वागाज निवासी विनय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कुलदीप व संजय को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि विनय घर से फरार बताया गया है। वही शव मिलने की सूचना पर हजारों लोगों का हुजूम थाने पर उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा व मंगलौर कोतवाल गिरीश चंद शर्मा भी फोर्स के साथ झबरेड़ा थाने पहुंचे और जन प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। वही ग्रामीणों ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सीसीटीवी की निगरानी व चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया जाए। इस दौरान जन प्रतिनिधियों में विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक चौ. यशवीर सिंह, पूर्व चैयरमेन डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व विधायक मो. शहजाद, पूर्व विधायक हरिदास, चौ. मानवेन्द्र सिंह, चौ. कुलवीर सिंह, राव कुर्बान अली, भाजपा नेत्री वैजयंती माला, विवेक चौधरी, राजबीर चौधरी, सचिव अंकित कुमार, निजी सचिव जितेंद्र कुमार, शकील अहमद, याकूब प्रधान, अहसान, हाजी इरशाद, समद, रिज़वान समेत सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, चौकी इंचार्ज गंभीर सिंह तोमर, चिंतामणि सकलानी, प्रदीप मलिक व एलआईयू की टीम मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours